अशोका बिरयानी सेंटर के सभी ब्रांच पर लगा ताला...जानिए पूरा म... - CG Sandesh

अशोका बिरयानी सेंटर के सभी ब्रांच पर लगा ताला...जानिए पूरा मामला

 रायपुर। रायपुर की अशोका बिरयानी सेंटर के दो कर्मचारियों की गटर में सफाई के दौरान मौत होने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. सेंटर के कर्मचारियों द्वारा पत्रकारों से बदसलूकी पर पुलिस की कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने अपने तरफ से एक्शन लिया है और देर शाम अशोका बिरयानी सेंटर के कोटा ब्रांच, पचपेड़ी नाका ब्रांच और रायपुरा ब्रांच को स्वयं जाकर ताला लगाया है।


इतना ही नहीं तेलीबांधा स्थित अशोका बिरयानी सेंटर प्रबंधन पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है के. के. तिवारी एमडी, सनाया तिवारी सीईओ और GM रोहित चंद समेत रोमिना मंडल ब्रांच मैनेजर पर गैर इरादतन हत्या की धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया गया है । बता दे GM रोहित चंद समेत रोमिना मंडल ब्रांच मैनेजर को पूर्व से गिरफ्तार किया गया है बाकी आरोपी फरार है तेलीबांधा थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है ।

जानिए पूरा मामला

तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित अशोका बिरयानी सेंटर के गटर में सफाई करने उतरे दो कर्मचारियों की मौत हो गई थी. संभावना जताई जा रही है कि गटर में जहरीली गैस भरी थी, और दम घुटने से ही दोनों कर्मचारियों की मौत हुई है. जब मामले को लेकर पत्रकार बिरायनी सेंटर में गए थे ,तो वहां के कर्मचारियों ने भी पत्रकारों के साथ मारपीट की थी



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें