पूर्व IRS अधिकारी अमन सिंह को अडानी ग्रुप में मिली बड़ी जिम्म... - CG Sandesh

पूर्व IRS अधिकारी अमन सिंह को अडानी ग्रुप में मिली बड़ी जिम्मेदारी, प्रेसिडेंट स्ट्रेटजी पद का संभालेंगे कार्यभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की रमन सरकार में प्रमुख सचिव रहे IRS अधिकारी अमन सिंह को अडानी समूह में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। वह 1 मई से अडानी ग्रुप में प्रेसिडेंट स्ट्रेटजी की जिम्मेदारी संभालेंगे। ग्रुप की तरफ से इसकी जानकारी दी गई है।

अडानी ग्रुप की तरफ से जारी एक लेटर में कहा गया कि, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि, 1 मई 2024 से, अमन सिंह अध्यक्ष, रणनीति और अध्यक्ष कार्यालय का कार्यभार संभालेंगे। वह मुझे रिपोर्ट करेंगे। बता दें कि अमन सिंह साल 2022 के नवंबर महीने में अडानी ग्रुप से सीबीसी के हेड और एपेक्स सदस्य के रुप में जुड़े थे।


भारतीय राजस्व सेवा के पूर्व अधिकारी अमन सिंह, छत्तीसगढ़ में रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में एक रसूखदार नौकरशाह और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव थे। अमन सिंह  की गिनती देश के शीर्षस्थ 10 प्रभावशाली ब्यूरोक्रट्स में होती थी। 2013 में BOI पॉवर लिस्ट के अनुसार वह भारत के 5 वें सबसे शक्तिशाली नौकरशाह थे। उन्हें साल 2015 में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार भी मिल चुका है।

 उन्होंने नवंबर 2022 में सेवा से इस्तीफा दे दिया और अडाणी समूह में शामिल हो गए। अमन सिंह रतन इंडिया पावर बोर्ड के वरिष्ठ सलाहकार और CEO रह चुके हैं, अब उन्हें Adani Group में प्रेसिडेंट स्ट्रेटजी के पद पर नियुक्त किया गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें