कांग्रेस का चरित्र ही है दूसरों का हड़पना और भ्रष्टाचार करना... - CG Sandesh

कांग्रेस का चरित्र ही है दूसरों का हड़पना और भ्रष्टाचार करना : शिवरतन शर्मा

 भाजपा ने कांग्रेस से पूछा : बताएं अब तो उनके ही नेता लगा रहे अपने ही प्रत्याशी पर आरोप

रायपुर :- भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक शिवरतन शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस का चरित्र ही है कि दूसरों के हक के छीनना और उसे हड़पना है। अगर मौका मिले तो वे भ्रष्टाचार करने से भी नहीं चूकते। इसका जीता जागता उदाहरण जनता ने कांग्रेस की भूपेश सरकार के 5 सालों में बखूबी देखा और सुना है। कांग्रेसियों की लूट-खसोट और सत्ता पाते ही जमकर भ्रष्टाचार करके अपनी तिजोरी भरने की भूख इस कदर बढ़ जाती है कि वे अपने कार्यकर्ताओं तक को नहीं छोड़ते हैं। कांग्रेस की सरगुजा से लोकसभा प्रत्याशी रश्मि सिंह पर भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा, एक कांग्रेसी नेता ने ही रश्मि सिंह पर अपनी जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। उन्होंने शशि सिंह, और उनकी मां पुष्पा देवी सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत की है। इसकी पोल पट्टी जब जनता के सामने खुल गई है तो बौखलाए कांग्रेसी उल्टा चोर कोतवाल वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए भाजपा को जिम्मेदार ठहरा रहे है। जो निंदनीय और तुच्छ और कांग्रेसियों की संकीर्ण मानसिकता का परिचायक है। अपने पार्टी के अंदर मचे घमासान और गुटबाजी को संभालने के बजाए कांग्रेसी हर चीज के लिए भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं।

शिवरतन शर्मा ने कहा कि कांग्रेसियों की बुद्धि उस समय घास चरने चली गई थी, जब उनके पार्टी के पदाधिकारी ने कांग्रेस के फंड में करोड़ों रुपए गबन करने का सबूत सहित आरोप लगाए थे। क्या, हुआ उस मामले को भी संज्ञान में लेने के बजाए कांग्रेस ने भूपेश बघेल के सलाहकार रहे विनोद वर्मा को बचाने का काम किया। किसके इशारे पर कांग्रेस पार्टी के फंड के पैसे में गबन किया गया है। नियम विरूद्ध पार्टी के फंड में घपलेबाज पदाधिकारी के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई। इसे भी सरगुजा ही नहीं प्रदेश की जनता जानना चाहती है। आज जब कांग्रेस पार्टी के नेता ने कांग्रेस प्रत्याशी पर रायपुर में जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। इसकी बकायदा थाने में शिकायत की है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी को जैसे सांप सूंघ गया है और फिर अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि श्रीमती रश्मि सिंह अपने झूठ और ठगी के दम पर सांसद बनने के लिए जनता के बीच जा रही हैं। लेकिन इनकी और कांग्रेस के लूट चरित्र से सभी वाकिफ हैं। जनता जानती है कि ये कांग्रेस चोला आेढ़कर झूठ वादे कर वोट लेने के बाद सत्ता में आती है तो सिर्फ जनता को लूटने का काम करती है। मां गंगा की सौगंध खाकर शराबबंदी नहीं कर महिलाओं के साथ कांग्रेस ने बड़ा धोखा तो किया ही साथ ही शराब घोटाला, कोयला घोटाला, डीएफएफ घोटाला सहित कई भ्रष्टाचार को अंजाम दिया। इसके बदले जनता ने आज कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंका और मोदी की गारंटी पर विश्वास करते हुए बीजेपी को सेवा करने का मौका दिया। इस बार कांग्रेस के सभी लोकसभा प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो जाएगी। इस बार फिर जनता पीएम को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के संकल्पित हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें