Breaking : शराब घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई...अनिल टुटेजा ... - CG Sandesh

Breaking : शराब घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई...अनिल टुटेजा और उनके बेटे को ED ने किया गिरफ्तार

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले में ED ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। अनिल टुटेजा और यश टुटेजा को ईडी की टीम ने हिरासत में ले लिया है। दोनों को ईओडब्ल्यू ऑफिस से लेकर ED की टीम रवाना हो गई है। उल्लेखनीय है कि, इससे पहले रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा और उनके पुत्र यश टुटेजा शराब घोटाले में बयान दर्ज कराने ईओडब्ल्यू के ऑफिस पहुंचे थे। पिता-पुत्र दोनों शराब घोटाले में आरोपी बनाए गए हैं। इनके ईओडब्ल्यू आफिस में होने की जानकारी मिलने पर ईडी की टीम भी ईओडब्ल्यू ऑफिस पहुंची और दोनो को हिरासत में ले लिया।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, टुटेजा को इससे पहले भी तीन बार पूछताछ के लिए समंस भेजा गया था। शनिवार की सुबह बयान देने वे ईओडब्ल्यू मुख्यालय पहुंचे। एडिशनल एसपी की टीम टुटेजा से पूछताछ कर रही थी। हालांकि, उन्हें सुप्रीम कोर्ट से नो कोरोसिव एक्शन का आदेश है, इसलिए ईओडब्ल्यू गिरफ्तारी नहीं कर सकती। समझा जाता है, जांच में दस्तावेजों की पड़ताल के संबंध में टुटेजा पिता-पुत्र को ईओडब्ल्यू ने बुलाया था।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें