स्वास्थ्य अधिकारी का 3 वार्डों में छापा, नदारद मिले सफाई कर्... - CG Sandesh

स्वास्थ्य अधिकारी का 3 वार्डों में छापा, नदारद मिले सफाई कर्मी

रायपुर। रायपुर नगर निगम के कमिश्नर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर निगम क्षेत्र में सफाई अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है। इसी अभियान के तहत आज 3 वार्डों की जांच की गई। जिसमें वार्डों में गन्दगी पसरी पाई गई। वहीं सफाई कर्मी भी निर्धारित संख्या से कम मिले। जिस पर सफाई ठेकेदारों पर 55 हजार रुपए का जुर्माना किया गया।
निगम कमिश्नर श्री मिश्रा के निर्देश पर आज सुबह स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणिग्रही शहर में सफाई व्यवस्था के जांच के लिए निकली थी।

इस दौरान वार्ड क्रमांक 59 संतोषी नगर क्षेत्र में नाले जाम पाए गए। वहां के गलियों में गन्दगी भी पसरी हुई थी। सफाई कर्मचारियों की गिनती की गई तो 40 में से मात्र 15 कर्मी ही मौजूद पाए गए। जिस पर सफाई ठेकेदार को बुलवाकर जमकर फटकार लगाई गई। उस पर 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। इसी तरह जोन क्रमांक 6 के वार्ड क्रमांक 60 में 35 में से सिर 15 सफाई कर्मी मौजूद मिले। 20 कर्मी गायब मिले। जिस पर ठेकेदार पर 15 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।

 


इधर जोन क्रमांक 5 के वार्ड क्रमांक 43 में भी भारी मात्रा में गन्दगी पाई गई। वहां 40 सफाई कर्मी होने थे। किंतु गिनती में वहां मात्र 20 कर्मी ही कार्यरत मिले। जिसके बाद सम्बंधित ठेकेदार पर 15 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। तीनों ठेकेदारों पर जुर्माने की कार्रवाई करने के साथ कार्य में लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी दी गई। डॉ पाणिग्रही ने बताया कि निगम कमिश्नर श्री मिश्रा के निर्देश पर शहर के साफ – सफाई की लगातार कार्रवाई की जा रही है। कल भी कांशीराम नगर क्षेत्र में गन्दगी पाए जाने पर ठेकेदार पर 25 हजार का जुर्माना लगाया गया था।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें