आज CM साय कबीरधाम, महासमुंद, दुर्ग और रायपुर के दौरे पर, चुन... - CG Sandesh

आज CM साय कबीरधाम, महासमुंद, दुर्ग और रायपुर के दौरे पर, चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

रायपुर । लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में मतदान शाम 6 बजे मतदान का सिलसिला खत्म हो गया. पहले चरण में शाम 7 बजे तक कुल 60.03 प्रतिशत औसत मतदान हुआ. पहले चरण में कुल 102 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ. पहले चरण में शाम को 5 बजे तक 59.7 प्रतिशत औसत मतदान होने का अनुमान था. दोपहर 3 बजे तक 49.9 फीसदी मतदान हुआ था. दोपहर 1 बजे तक कुल 39.9 फीसदी मतदान हुआ था.

 


सीएम विष्णुदेव साय आज कबीरधाम, महासमुंद, दुर्ग और रायपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सीएम साय अलग-अलग जिलों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सीएम विष्णुदेव साय रायपुर के सिविल लाइन हैलीपेड से 11.20 बजे रवाना होंगे। इसके बाद सीएम साय कबीरधाम पहुंचेंगे और यहां चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सीएम साय महासमुंद के लिए रवाना होंगे और महासमुंद में भी बड़ी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। दोनों जिलों में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद सीएम साय दुर्ग पहुंचेंगे और सामूहिक आदर्श विवाह एवं कर्मा जयंती महोत्सव में शामिल होंगे। इन कार्यक्रमों में शमिल होने के बाद सीएम साय रायपुर पहुंचेंगे और रात 9 बजे जैन दादाबाड़ी जाएंगे। यहां सीएम साय भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में शामिल होंगे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें