CRPF जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी...15 जवान गंभीर र... - CG Sandesh

CRPF जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी...15 जवान गंभीर रूप से घायल

 जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से इस वक्त की एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां CRPF जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। इस हादसे में 15 से ज्यादा जवान घायल हो गए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम और अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद सभी घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाय गया। सभी घायल जवानों का अस्पताल में इलाज जारी है।


घायल जवानों का इलाज जारी

मिली जानकारी के अनुसार, जगदलपुर के रायकोट के पास CRPF जवानों की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा सड़क पर मवेशियों के आने के कारण हुआ। इस हादसे में 15 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे एवं घायल जवानों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सभी घायल जवानों का इलाज जारी है। बता दें कि, CRPF जवानों से भरी बस रायकोट पहुंची थी कि, तभी बस के सामने मवेशी आ गए। मवेशियों को बचाने के चलते बस अनियंत्री हो गई और पलट गई।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें