छत्तीसगढ़ भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आज...केंद्रीय गृह मंत्री ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आज...केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल

 रायपुर । छत्तीसगढ़ में अब दूसरे चरण का लोकसभा चुनाव होना है। 26 अप्रैल को राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद लोकसभा सीटों के लिए चुनाव कराये जाएंगे। अब दूसरे चरण के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारकों का छत्तीसगढ़ दौरा हो रहा है। इस क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी 23 अप्रैल को सुबह में जांजगीर-चांपा में पीएम मोदी चुनावी सभा लेंगे।

वहीं 24 अप्रैल को सुबह 10 अंबिकापुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बड़ी सभा होगी। पीएम मोदी के आने से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दौरा होगा। वो 22 अप्रैल को दोपहर 12 बजे कांकेर में चुनावी सभा लेंगे।


14 अप्रैल को खैरागढ़ में हुई थी शाह की सभा
इससे पहले शाह 14 अप्रैल को खैरागढ़ में जनसभा ली थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि जिस तरह से हमारे जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारा। इसी तरह से छत्तीसगढ़ से नक्सलियों का सफाया कर देंगे। कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा था कि भूपेश सरकार में जमकर भ्रष्टाचार हुआ। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भ्रष्टाचार के मामले में भगवान को भी नहीं छोड़ा। महादेव एप के नाम पर भ्रष्टाचार किया। अभी भी लोग 508 नहीं भूल पाते हैं


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें