शादी का प्रलोभन देकर बनाया शारीरिक संबंध...फिर जो हुआ,डॉक्टर... - CG Sandesh

शादी का प्रलोभन देकर बनाया शारीरिक संबंध...फिर जो हुआ,डॉक्टर की करतूत जान रह जाएंगे दंग...!!

 कोंडागांव :- जिले में एक डॉक्टर ने शादी करने और नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवती से रेप किया है। पिछले 5 सालों से वह लगातार युवती का शारीरिक शोषण कर रहा था। ढाई लाख रुपए नगद और सोने के गहने भी ले लिया। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला विश्रामपुरी थाना क्षेत्र का है।दरअसल, डॉक्टर सुरेंद्र कुमार साहू जिले के बेलर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ है। इसी इलाके की एक युवती से उसका संपर्क हुआ। दोनों के बीच बातें हुआ करती थी। युवती के आरोपों के अनुसार डॉक्टर ने उसे प्यार के जाल में फंसाया।


शादी करूंगा और फिर नौकरी दिलाउंगा कहा था। साल 2019 से 2023 तक लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।इसी बीच अलग-अलग समय में लगभग 2 लाख 50 हजार रुपए भी लिए। कुछ गहने भी मांगे थे, जिसे भी दिया। युवती जब भी नौकरी लगाने कहती थी तो टाल मटोल करता रहा। जिसके बाद युवती को पता लग गया था कि, डॉक्टर उसके साथ धोखा कर रहा है। वहीं, युवती 19 अप्रैल को विश्रामपुरी थाना पहुंचकर डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज करवा दीयुवती की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच की।

फिर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। SDOP भूपत सिंह धनेश्री ने बताया कि, डॉक्टर धमतरी का रहने वाला है। युवती की शिकायत के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। फिर न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया गया है




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें