सौम्या चौरसिया पर चुप्पी तोड़ें भूपेश : भाजपा - CG Sandesh

सौम्या चौरसिया पर चुप्पी तोड़ें भूपेश : भाजपा

 भ्रष्टाचार पर भाजपा का भूपेश को पत्र...

रायपुर। भाजपा महामंत्री भरत वर्मा, राम जी भारती व भाजपा नेता सियाराम साहू ने भूपेश बघेल को पत्र लिखा है l पत्र में पूछा गया है कि सौम्या चौरसिया पर भूपेश बघेल मौन क्यो है? बार बार सौम्या चौरसिया की जमानत रद्द हो रही है वह आपकी उपसचिव रही है ऐसे में कैसे संभव है। आप इस भ्रष्टाचार में संलिप्त नही है ।

पत्र में उन्होंने लिखा है : 'जैसा कि आपको विदित है, आपके शासनकाल में आपकी उप सचिव रही सौम्या चैरसिया पिछले 16 माह से गिरफ्तार है और न्यायालय ने उनकी जमानत याचिका 16 अप्रैल को एक बार फिर खारिज कर दी है। आपके मुख्यमंत्री रहते सौम्या चैरसिया आपकी उप सचिव थी और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के चलते गिरफ्तार की गई है, ऐसे में अब आपकी यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि जनता के इस मुद्दे को लेकर उठ रहे सवालों को जवाब दें। आपके मुख्यमंत्रित्व काल में आपकी उप सचिव सौम्या चैरसिया क्या आपके कहने पर वसूली करती थी? यह कैसे माना जाए कि भ्रष्टाचार के इस गंभीर मामले में आपकी संलिप्तता नहीं है?

2 दिसंबर, 2022 को जब सौम्या चैरसिया की गिरफ्तारी हुई थी, तब आपने जोर-शोर से कहा था कि यह गिरफ्तारी गलत है, जबरन गिरफ्तारी की गई है और यह सरकार को बदनाम करने की साजिश है। अब जबकि पिछले 16 माह से सौम्या चैरसिया को जमानत तक नहीं मिल रही है, तब प्रदेश को आप बताएँ कि भ्रष्टाचार के इतने गंभीर मामले की आपने पैरवी क्यों की? अपनी उपसचिव सौम्या चैरसिया के मामले में आप अपना मौन तोड़े। ये कुछ सवाल हैं, जिनके जवाब प्रदेश की जनता आपसे चाहती है। मुझे विश्वास है कि आप मेरे पत्र को अन्यथा नहीं लेकर प्रदेश की जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए इन सवालों के जवाब देंगे।'

 

 

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें