किराए के मकान में संदिग्ध अवस्था में मिली युवक की लाश...फैली... - CG Sandesh

किराए के मकान में संदिग्ध अवस्था में मिली युवक की लाश...फैली सनसनी

राजधानी के पंडरी राजा तालाब झंडा चौक इलाके के सतनामी पारा में स्थित पिंटू कुमार कुमावत के राधे शयाम कुमावत भवन के सेकंड फ्लोर के कमरे में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। वहीं सुचना पर पहुंची पुलिस और FSL की टीम ने घटनास्थल का निरिक्षण कर पंचनामा कार्रवाई कर रही है। मामला सिविल लाइन थाना इलाके का है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रामचंद कुमावत पिता डालू राम कुमावत उम्र 37 साल सीकर राजस्थान निवासी के रूप में हुई है। मृतक टाइल्स लगाने का काम करता था। रामचंद की लाश बिस्तर पर पड़ी मिली, जिसके गले में रस्सी बंधा हुआ था, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस और FSL की टीम हत्या की आशंका जताते हुए शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें