रायपुर से दुर्ग के बीच ओवरब्रिज में तकनीकी खामी के कारण दोनो... - CG Sandesh

रायपुर से दुर्ग के बीच ओवरब्रिज में तकनीकी खामी के कारण दोनों मार्ग से आवागमन रहेगा बंद

दुर्ग। कुम्हारी ओवर ब्रिज कार्य पूर्ण करने के पश्चात सुपेला चंद्रा मौर्या ओवर ब्रिज के रायपुर से दुर्ग मार्ग का तकनीकी खामी दूर करने के लिये आज से ब्रिज के ऊपर मरम्मत कार्य किया जाना है। जिस वजह से ब्रिज के दोनों मार्ग से आवागमन पूर्ण से बंद किया जायेगा। इस दौरान सभी वाहन ब्रिज के नीचे सर्विस रोड से गुजरेंगे। 


निर्माण एजेंसी के द्वारा मरम्मत कार्य 29 अप्रैल तक पूर्ण किया जाना बताया गया है। यातायात पुलिस दुर्ग ने की अपील – पॉवर हाउस से नेहरू नगर आने जाने के अपने-अपने क्षेत्र के वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करे हाईवे के मार्ग का प्रयोग करने से बचे।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें