बसना : महिला का हाथ-पैर बांधकर पति और ससुर ने की मारपीट - CG Sandesh

बसना : महिला का हाथ-पैर बांधकर पति और ससुर ने की मारपीट

बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम सीतलपुर में एक महिला का हाँथ पाँव बांधकर पति और ससुर ने मारपीट की. महिला ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

सुकमनी अजगल्ले पति मनोहर अजगल्ले उम्र 24 साल निवासी सीतलपुर ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की 21 अप्रैल को शाम करीब 5 बजे उसके पति मनोहर अजगल्ले को नाईटी लाने के लिये बोली तो उसका पति बोला - तोर मन नई आये लाहा तो. फिर सुकमनी बोली कि जाओ तो तुम फोटो खिचकर भेजना. इतने में सुकमनी के पति सीधा गाली गलौज करने लगे. 

सुकमनी ने गाली गलौज करने से मना किया तो उसके पति मनोहर अजगल्ले एवं ससुर जगदीश अजगल्ले अश्लील गाली गलौज की. सुकमनी के पति ने बाल को पकडकर उसे दिवाल व जमीन में पटक दिया. उसके ससुर जगदीश अजगल्ले व पति मनोहर अजगल्ले, सुकमनी के हाथ पांव को बांध दिये और जगदीश ने लात से मारपीट की. उसके पति ने भी हाथ से गाल में मार दिया व जान से मारने की धमकी दी. मारपीट से उसे चोट लगी है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद भादवि की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत केस दर्ज किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें