CG BREAKING: 2 दिनों तक बंद रहेंगी शराब दुकानें, आदेश जारी - CG Sandesh

CG BREAKING: 2 दिनों तक बंद रहेंगी शराब दुकानें, आदेश जारी

रायपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र किसी भी प्रकार के अप्रिय घटना से निपटने प्रशासन ने पूरी तयारी कर ली हैं. वही पी- खा कर हुड़दंग करने वालों पर भी रोक लगाने के उद्देश्य से आगामी 26 अप्रैल को लोकसभा दूसरे चरण के चुनाव की वोटिंग के चलते दो दिनों तक शराब दुकानें बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं. इस दौरान रायपुर जिले में कुछ जगहों पर 48 घंटे के लिए ड्राई डे रहेगा। कलेक्टर गौरव कुमार ने रायपुर जिले की कुछ शराब दुकानें बंद रखने का आदेश जारी किया है। इस दौरान शराब दुकानें और सभी बार बंद रहेंगे।


दरअसल, तीसरे चरण में कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव सीट पर वोटिंग होनी है। लिहाजा, महासमुंद और गरियाबंद जिले के आस-पास रायपुर जिले की सीमा में आने वाली 6 शराब दुकानें 24 अप्रैल की शाम 5 बजे से 26 अप्रैल को वोटिंग खत्म होने तक बंद रहेंगी। कलेक्टर के आदेश के मुताबिक देशी-विदेशी मदिरा दुकान नवापारा, विदेशी शराब दुकान गुल्लू, कंपोजिट मदिरा दुकान नर्मदापारा (गुल्लू), आरंग की देशी और विदेशी शराब दुकान बंद रहेंगी। आदेश के मुताबिक ये दुकानें महासमुंद लोकसभा सीट के 3 किलोमीटर सीमा में स्थित हैं। कलेक्टर ने आदेश का कड़ाई से पालन करने को कहां है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें