नारायणपुर में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के कैंप पर धावा बोला,... - CG Sandesh

नारायणपुर में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के कैंप पर धावा बोला,कुकर बम बनाने का सामान जब्त

नारायणपुर। नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के कैंप पर धावा बोला। हालांकि जवानों के पहुंचते ही सारे नक्सली मौके से भाग निकले। सुरक्षाबलों ने कैंप को ध्वस्त कर दिया है। मौके से बम बनाने का सामान समेत अन्य विस्फोटक सामान बरामद किए गए हैं। मामला ओरछा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अबूझमाड़ के बड़ेरायनार के जंगल और पहाड़ में नक्सलियों की मौजूदगी है।

 


इस सूचना पर जिला पुलिस बल, DRG, बस्तर फाइटर्स और CRPF की 16वीं बटालियन की संयुक्त टुकड़ी को मौके के लिए निकाला गया। सर्चिंग करते हुए जवान इस इलाके के जंगल में पहुंचे। इधर जवानों को आता देख नक्सलियों के संतरी ने इसकी सूचना दे दी। जिसके बाद मौका रहते सारे नक्सली कैंप छोड़कर भाग निकले। हालांकि पुलिस ने घेराबंदी कर नक्सलियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उन्हें इसमें नाकामी हाथ लगी। जवानों ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया। मौके से बम बनाने का सामान, प्रेशर कुकर, बैटरी, बिजली वायर, नक्सली बैनर-पोस्टर और दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया गया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें