मचा हड़कंप : जब शादी कार्यक्रम से घर पहुंचे माता पिता, तो फंद... - CG Sandesh

मचा हड़कंप : जब शादी कार्यक्रम से घर पहुंचे माता पिता, तो फंदे से लटकती मिली बेटे की लाश

 कोरबा : जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है, यहां पंप हाउस क्षेत्र में रहने वाले एक 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक ने किन कारणों से यह कदम उठाया है इस बात का पता नहीं चल सका है। मृतक का नाम हर्ष केसरवानी है। लोगों को जैसे ही हर्ष द्वारा खुदकुशी किए जाने की सूचना मिली वैसे ही मौके पर लोगों के भीड़ जुट गई। पुलिस जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और हर्ष को फांसी के फंदे से उतारा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पड़ोस में ही रहने वाले युवक ने बताया कि हर्ष के माता-पिता शादी कार्यक्रम में बाहर गए हुए थे। मंगलवार की सुबह घर पहुंचने पर दरवाजा खटखटाया तब हर्ष ने काफी समय बीत जाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला। तब उन्हें अनहोनी होने की आशंका हुई जब पड़ोस में ही रहने शख्स ने कमरे के पीछे दरवाजे से जाकर देखा तो पीछे के दरवाजा खुला हुआ था और हर्ष बेडरूम में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।


बताया जा रहा है कि हर्ष ने मौत से पहले किसी से फोन पर बातचीत की। हर्ष के कान में हेडफोन लगा हुआ था। वहीं बिस्तर पर मोबाइल गिरा हुआ था। फिलहाल सीएसईबी चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्मट के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें