शराब घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू की कार्रवाई, पप्पू ढिल्लन को... - CG Sandesh

शराब घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू की कार्रवाई, पप्पू ढिल्लन को किया गिरफ्तार

रायपुर। छग में हुए दो हजार करोड़ कथित शराब घोटाला मामले में बड़ी खबर आ रही है। शराब घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू ने शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू ढिल्लन को गिरफ्तार किया है। बता दें कि कथित शराब घोटाला मामले में 2 दिन की न्यायिक रिमांड पूरी होने के बाद रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को आज ED की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया है। वही इस मामलें सुनवाई दोपहर 3 बजे से होगी। ED की ओर से आज पीएमएलए स्पेशल कोर्ट में दोपहर कोर्ट 14 टुटेजा की 14 दिन की रिमांड लेने की कोशिश करेगी।


इससे पहले मंगलवार टुटेजा को डीजे कोर्ट में पेश किया गया गया था । जहां बचाव पक्ष के वकील ने कोर्ट में पक्ष रखते हुए ED की रिमांड पर आपत्ति जताई थी। टुटेजा के वकील ने कर्नाटक हाईकोर्ट 2023 के फैसले का रिफ्रेस दिया था । जजमेंट में यह कहा गया है कि स्पेशल एक्ट के तहत केस स्पेशल कोर्ट में ही सुने जाए । जिसके बाद कोर्ट ने 2 दिन की ज्यूडिशल रिमांड बढ़ा दी थी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें