लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 18 नक्सलियों ने किया आत्... - CG Sandesh

लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 18 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण,अब तक 738 ने डाला हथियार

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार पुलिस को सफलता मिल रही है. लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 18 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण (Naxalites surrender) किया है. ये सभी भैरमगढ़ और मलांगेर एरिया कमेटी में सक्रिय थे.


पुलिस की अपील का माओवादियों पर व्यापक असर हो रहा है. हिंसा की राह छोड़कर लोकतंत्र और सविंधान में विश्वास जताते हुए ‘लोन वर्राटू अभियान’ से प्रभावित होकर 18 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है. आत्मसमर्पित माओवादी भैरमगढ़ और मलांगेर एरिया कमेटी में सक्रिय थे. ये सभी माओवादी नक्सली बंद के दौरान रोड खोदना, पेड़ काटना और नक्सली बैनर पोस्टर लगाने की घटनाओं में शामिल थे. बता दें कि लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 177 इनामी माओवादी समेत कुल 738 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें