राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना...छत्तीसगढ़ में CBI की इंट्री - CG Sandesh

राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना...छत्तीसगढ़ में CBI की इंट्री

 रायपुर : - राज्य सरकार ने बुधवार को केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई को पूरे प्रदेश में अब कहीं भी छापेमारी सहित अन्‍य कार्यवाही करने की अनुमति देने की अधिसूचना जारी कर दी है। ये अधिसूचना जारी होने के बाद सीबीआई राज्य में कहीं भी छापेमारी कर सकती है।

बता दें कि, दिसंबर 2018 में राज्य में सत्‍ता परिवर्तन के बाद सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने 10 जनवरी 2019 में सीबीआई को दी गई सहमति तत्‍काल प्रभाव से रद्द कर दी थी। इसकी वजह से 2019 के बाद से अभी तक प्रदेश में राज्‍य सरकार से संबंधित संस्‍थानों और मामलों में सीबीआई की जांच नहीं हुई है।


बीजेपी की सरकार बनने के बाद अब राज्‍य की विष्णुदेव साय सरकार ने फिर से सीबीआई को राज्‍य की सीमा में कार्यवाही करने की अनुमति दे दी है। राज्‍य सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार सीबीआई राज्‍य में आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 336, 307, 302 और 120बी के तहत राज्‍य की सीमा में कहीं भी कार्यवाही करने के अधिकार मिल गए हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें