छग के स्थाई न्यायाधीश के लिए सुप्रीम कोर्ट ने की राकेश मोहन ... - CG Sandesh

छग के स्थाई न्यायाधीश के लिए सुप्रीम कोर्ट ने की राकेश मोहन के नाम की सिफारिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में स्थायी न्यायाधीश नियुक्ति अतिशीघ्र होने वाली है। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के नेतृत्व वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र से छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए न्यायमूर्ति राकेश मोहन पांडे के नाम की सिफारिश की है। इसके अलावा अतिरिक्त न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति के लिए न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत और राधाकिशन अग्रवाल के नामों की भी सिफारिश की गई है।

बता दें कि इससे पहले बीते साल 22 नवंबर 2023 को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने सर्वसम्मति से अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति पांडे को उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने और न्यायमूर्ति राजपूत और न्यायमूर्ति अग्रवाल के वर्तमान कार्यकाल को आगे बढ़ाने के लिए सिफारिश की थी


कॉलेजियम ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के 26 अक्टूबर 2017 के संकल्प के संदर्भ में भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा गठित सुप्रीम कोर्ट के दो न्यायाधीशों की समिति ने उपरोक्त अतिरिक्त न्यायाधीशों के फैसलों का आंकलन किया। कॉलेजियम ने उपरोक्त नामों की योग्यता और उपयुक्तता का आंकलन करने के लिए रिकॉर्ड पर रखी गई सामग्री की जांच और मूल्यांकन किया।

मामले के सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद कॉलेजियम ने फैसला किया है कि न्यायमूर्ति राकेश मोहन पांडे, अतिरिक्त न्यायाधीश, स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त होने के लिए फिट और उपयुक्त हैं और न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत और न्यायमूर्ति राधाकिशन अग्रवाल उच्च न्यायालय के कॉलेजियम की सिफारिश के अनुसार नए कार्यकाल के लिए नियुक्त किए जाने के पात्र हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें