केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल आएंगे छत्तीसगढ़ , बेमेतरा में ... - CG Sandesh

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल आएंगे छत्तीसगढ़ , बेमेतरा में करेंगे चुनावी सभा

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 26 अप्रैल शुक्रवार को एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं. इस दौरे में वे दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.

चुनावी सभा बेमेतरा के बेसिक स्कूल मैदान में सुबह 11 बजे आहूत की गई है. सभा को लेकर प्रदेश भाजपा ने चुनावी तैयारी शुरू कर दी है. प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव समेत कई नेता बेमेतरा पहुंच चुके हैं. भाजपा सूत्रों ने बताया कि श्री शाह रायपुर से बेमेतरा जाएंगे और बेमेतरा से पुनः आगे की सभा के लिए रवाना होंगे. मालूम हो कि 26 अप्रैल को जब श्री शाह बेमेतरा में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे होंगे, उस दौरान छत्तीसगढ़ के दूसरे चरण के तहत राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद में मतदान होगा.


लिहाजा श्री शाह की सभा का लाभ इन तीन लोकसभा सीटों पर भी होने की संभावना है. मालूम हो कि इसके पहले श्री शाह कांकेर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी भोजराज नाग के प्रचार में आए थे और कांकेर में चुनावी सभा को संबोधित किया था. जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 और 24 अप्रैल को राज्य में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित किया. बताया गया कि बेमेतरा के बाद श्री शाह तीसरे चरण के चुनाव प्रचार में एक मई को कोरबा में चुनावी सभा लेंगे. कोरबा में सभा की अनुमति मिलने के बाद भी तैयारियां शुरू हो गई हैं.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें