महादेव सट्टा एप मामला : अब EOW सुनील दम्मानी और सतीश चंद्राक... - CG Sandesh

महादेव सट्टा एप मामला : अब EOW सुनील दम्मानी और सतीश चंद्राकर से जेल में करेगी पूछताछ

रायपुर। पिछले महीने मार्च में महादेव सट्टा मामले में FIR के बाद छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों में महादेव के नाम की गूंज अब भी लगातार जारी है। इस कड़ी में इस मामले में जेल में बंद निलंबित पुलिस एएसआई चंद्रभूषण वर्मा, सुनील दम्मानी और सतीश चंद्राकर का प्रोडक्शन वारंट दाखिल किया।


कोर्ट ने कल सुबह तीनों आरोपियों को जेल से कोर्ट में पेश करने के दिए आदेश दिया है। बता दें इन्हे ईडी ने गिरफ्तार किया था। अब ईओडब्ल्यू तीनों को पुलिस रिमांड पर लेने का आवेदन पेश कर सकती है।

एसीबी ईओडब्ल्यू के स्पेशल कोर्ट ने आदेश दिए। इससे पहले कल दिल्ली, गोवा से गिरफ्तार दोनों आरोपियों रितेश यादव और राहुल वकटे को कोर्ट ने 6 दिन 30 अप्रैल तक पुलिस रिमांड की स्वीकार किया है। कोर्ट ने दोनो आरोपियों को रिमांड पर ईओडब्ल्यू को सौंपा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें