जेईई मेन का आया रिजल्ट,छत्तीसगढ़ के छात्र भाव्यांश ने टॉप लिस... - CG Sandesh

जेईई मेन का आया रिजल्ट,छत्तीसगढ़ के छात्र भाव्यांश ने टॉप लिस्ट में बनाई जगह

रायपुर। देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेज और एनआईटी में प्रवेश के लिए आयोजित संयुक्त परीक्षा जेईई मेन सेशन-2 रिजल्ट जारी कर दिया गया ।नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने ओवर ऑल, जेंडर वाइज और स्टेट वाइज टॉपर्स की लिस्ट जारी की है।इस बार के जेईई मेन में सबसे अधिक टॉपर तेलंगाना ने दिए हैं। हालांकि ऑल इंडिया नंबर-1 रैंक हासिल करने वाले नीलकृष्ण निर्मल कुमार और रैंक-2 पाने वाले संजय मिश्रा दोनों टॉपर महाराष्ट्र से हैं।

जबकि हरियाणा के आरव भट्‌ट ने पूरे देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। छत्तीसगढ़ में भाव्यांश साहू ने टॉप किया है।इस बार 100 पर्सेंटाइल स्कोर करने वाले कुल 56 कैंडिडेट्स हैं। जिसमें से अकेले 15 तेलंगाना के हैं,हालांकि इन 56 कैंडिडेट्स में सिर्फ दो लड़कियां हैं जिन्होंने 100 पर्सेंटाइल स्कोर प्राप्त किया है।साथ ही टॉप 10 लिस्ट में कोई लड़की शामिल नहीं है।

 

This image has an empty alt attribute its file name is image-1png

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें