साधराम हत्याकांड: साय सरकार ने NIA जांच के लिए केंद्रीय गृह ... - CG Sandesh

साधराम हत्याकांड: साय सरकार ने NIA जांच के लिए केंद्रीय गृह सचिव को भेजा पत्र

रायपुर। कबीरधाम जिले में हुए साधराम हत्याकांड की जांच एनआईए से कराने साय सरकार ने केंद्रीय गृह सचिव को आग्रह पत्र भेजा है. बता दें कि साधराम यादव हत्याकांड से आक्रोशित परिजनों ने सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात की थी. इस दौरान परिजनों की मांग पर सीएम साय ने एनआईए से जांच कराने का आश्वासन दिया था. सीएम साय ने 28 फरवरी को एनआईए से जांच कराने का एलान भी किया था.

जानिए पूरा मामला
21 जनवरी की सुबह कबीरधाम जिले के लालपुर कला में साधराम यादव का शव बरामद हुआ था. साधराम का गला रेतकर हत्या की गई थी. इस मामले की जांच के बाद पुलिस ने अयाज़ खान, इदरिस खान, सोफियान क़ुरैशी, अब्दुल मेहताब खान, शेख रफ़ीक और एक नाबालिग को गिरफ़्तार किया है. पूछताछ के दौरान आरोपियों के मोबाइल से कश्मीर से जुड़े संदिग्ध नंबर बरामद हुए. पुलिस ने विवेचना में यह पाया कि आरोपियों की आवाजाही कश्मीर में भी थी.


20-21 अप्रैल की दरमियानी हुई हत्या के मामले में कबीरधाम पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल तथा अन्य अभिलेखों की जांच के बाद इस मामले की पृष्ठभूमि में कथित आतंकी और अतिवादी मुस्लिम संगठनों की संलिप्तता को देखते हुए इस मामले में 17 फ़रवरी को यूएपीए की धारा 16 जोड़ दी. इससे साफ हो गया था कि इस मामले की एनआईए जांच करेगी.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें