बड़ी खबर :हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कांग्रेसी कार्यकर्त... - CG Sandesh

बड़ी खबर :हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कांग्रेसी कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल ,मतदाताओं को बांट रहा था पर्ची

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में मतदान के बीच बड़ा हादसा हुआ है. हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कांग्रेसी कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया है. युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

 


मिली जानकारी के अनुसार बैगा बाहुल्य क्षेत्र चिंयाडाड़ मतदान केंद्र से 100 मीटर पहले हाईटेंशन के नीचे कांग्रेस पार्टी ने पंडाल लगाया था. वहीं से मतदाताओं को पर्ची बांटा जा रहा था. इसी दौरान पंडाल हाईटेंशन तार से चिपक गया और युवक इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें