छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों में वोटिंग परसेंटेज का आंकड़ा ह... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों में वोटिंग परसेंटेज का आंकड़ा हुआ जारी, देखिए कहां कितना प्रतिशत हुआ मतदान.

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। राज्य के तीन लोकसभा सीटों पर कुल पांच जिलों में शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीट कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव में भी मतदान हो रहा है। तीनों लोकसभा सीटों में कुल 24 विधानसभा क्षेत्र शामिल है। प्रत्याशियों की बात करें तो राजनांदगांव लोकसभा से 15, महासमुंद लोकसभा से 17 और कांकेर लोकसभा से 9 प्रत्याशी मैदान में हैं। निर्वाचन आयोग ने दोपहर 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। इसके में 53.09 प्रतिशत मतदान हुआ है।


निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कांकेर में 60.15 , महासमुंद में 52.06 और राजनांदगांव में 47.82 प्रतिशत मतदान हुआ है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें