पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भाजपा कार्यकर्ताओं और महिलाओ... - CG Sandesh

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भाजपा कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने लगाया मारपीट करवाने का आरोप

रायपुर। राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भाजपा कार्यकर्ताओं और महिलाओं से मारपीट करने का आरोप लगा है. वहीं राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने भूपेश बघेल के धक्का-मुक्की के आरोपों को सिरे से नकार दिया है.

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में प्रदेश के हाई प्रोफाइल राजनांदगांव सीट पर भी मतदान हो रहा है. क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धक्का-मुक्की का आरोप लगाया है. वहीं दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ताओं ने टेडेसरा में भूपेश बघेल पर मारपीट कराने का आरोप लगाया है.

 


महिलाओं ने भूपेश बघेल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जो बूथ में आकर मारपीट करवा दिया तो जीतने के बाद क्या करेगा. जब भी गांव में आता है, मारपीट करवाता है. इसके साथ ही टेडेसरा के सरपंच और उपसरपंच के बेटों पर मारपीट का आरोप लगाया है.

इधर भूपेश बघेल के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धक्का-मुक्की किए जाने के आरोप पर राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस बेवजह का आरोप लगा रही है. कांग्रेस का चरित्र सबको पता है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें