शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्‍कर्म...आरोपित गिरफ्तार - CG Sandesh

शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्‍कर्म...आरोपित गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में एक युवती से शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित आशीष सोनी के खिलाफ गंज थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि आशीष से जब शादी की बात कही तो युवक साफ मुकर गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गंज थाना पुलिस के मुताबिक मूलत: आरोपित आशीष सोनी भिलाई का रहने वाला है और मुंबई में एक निजी कंपनी में साइबर सिक्योरिटी कंसलटेंट के पद पर काम करता है। मेट्रोमोनियल साइट के जरिए उसकी पहचान रायपुर की युवती से हुई थी। आशीष ने शादी का वादा कर उसके साथ करीब एक साल तक संबंध बनाए रखा।


पीड़िता के स्वजनों के सामने भी किया था शादी का वादा

दोनों के बीच लगातार भेंट-मुलाकात होने लगी। इन दौरान आरोपित ने कई बार युवती को जल्द शादी करने का भरोसा दिलाया। जब भी पीड़िता शादी के लिए बोलती थी तो वह घर-परिवार का हवाला देकर टालमटोल करता था।इतना ही नहीं आरोपित और उसके स्वजनों ने पीड़िता के स्वजनों के सामने भी शादी कराने का वादा किया था।

इसका फायदा उठाकर आरोपित लगातार युवती से दुष्कर्म कर मामूली बात पर मारपीट भी करता था। पिछले दिनों ही आरोपित और उसके स्वजनों ने पीड़िता और उसके स्वजनों को मिलने के बहाने से घर बुलाकर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर पीड़िता ने गंज पुलिस थाने में केस दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने आशीष सोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें