CGPSC घोटाले की जांच शुरू, केंद्र ने जारी की अधिसूचना, सीएम ... - CG Sandesh

CGPSC घोटाले की जांच शुरू, केंद्र ने जारी की अधिसूचना, सीएम साय बोले- मोदी के हर गारंटी पूरी हो रही

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कथित CGPSC घोटाला मामले में CBI ने जांच शुरू कर दी है। केंद्र सरकार ने इस मामले में अधिसूचना जारी है दी है। अब जल्द ही CBI अफसर प्रदेश में पूछताछ शुरू करेगी। इसी बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान सामने आया है।  रायगढ़ के तमनार में चुनावी सभा करने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार में प्रदेश में पीएससी घोटाला हुआ। जिसकी जांच भाजपा सरकार बनने पर सीबीआइ से कराने का वादा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था।

उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही हमने पीएससी घोटाले की जांच सीबीआइ को सौंप दी थी और अब बड़े हर्ष का विषय है कि मोदी सरकार ने जांच की अनुमति भी दे दी है। अब हमारे बेटे-बेटियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने नहीं बख्शे जाएंगे, उनकी जगह जेल होगी। इस प्रकार मोदी की एक और गारंटी पूरी हो गई है।


हमारी सरकार ने सीबीआइ जांच का फैसला लिया- वित्त मंत्री

मंत्री चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार ने सीबीआइ जांच का फैसला लिया और मुझे संतुष्टि है कि केंद्र की मोदी सरकार ने उसे नोटिफाई कर दिया है। मुझे पूरा भरोसा है दूध का दूध और पानी का पानी होगा। छत्तीसगढ़ के भाई-बहनों के साथ न्याय होगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें