अशोक अग्रवाल पर लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस का पैसा बांटन... - CG Sandesh

अशोक अग्रवाल पर लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस का पैसा बांटने का आरोप 

मनेन्द्रगढ़। लोकसभा चुनाव के दौरान अशोक अग्रवाल कांग्रेस का प्रचार प्रसार कर रहे थे, वहीं उनके द्वारा बूथ के ऑपरेटरों और आम जनता को कांग्रेस के समर्थन में पैसे बांटने की शिकायत भी पुलिस को मिल रही थी, जिसपर पुलिस ने अशोक अग्रवाल को पकड़ने मनेन्द्रगढ़ के एक होटल हसदेव इन में छापा मारा, लेकिन अशोक अग्रवाल और उसके साथी मौके से फरार हो गए।

बता दें कि लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के विरोध में अशोक अग्रवाल लगातार कांग्रेस का पैसा लोगों को बांट रहे थे, इसी दौरान कुछ बूथ के लोगों, कार्यकर्ताओं और आम जनता को पैसे देने की शिकायत निर्वाचन आयोग से की गई थी, जिसके बाद पुलिस की टीम अशोक अग्रवाल को पकड़ने होटल हसदेव इन पहुंची लेकिन जब तक पुलिस उसे पकड़ पाती व मौके से फरार हो गया।

अशोक अग्रवाल शुरू से कांग्रेसी है और कांग्रेस के लिए ही काम करते है, भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के खिलाफ पुरे लोकसभा क्षेत्र में पैसे बांटते कई जगह दिखाई दिए थे।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें