भुनेश्वर सा​हू हत्याकांड की जांच शुरू, CBI की टीम पहुंची बिर... - CG Sandesh

भुनेश्वर सा​हू हत्याकांड की जांच शुरू, CBI की टीम पहुंची बिरनपुर

रायपुर। बिरनपुर सांप्रदायिक हिंसा की CBI जांच शुरू हो गई है. जांच के लिए सीबीआई के अधिकारियों की टीम करीब 2.30 बजे रायपुर स्थित विवेकानंद विमानतल पहुंची है. एयरपोर्ट से टीम सीधे बिरनपुर के लिए रवाना हुई. मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई टीम बेमेतरा गेस्ट हाउस पहुंच गई है.

 


बता दें कि स्व. भुनेश्वर साहू के पिता और साजा विधायक ईश्वर साहू ने विधानसभा में बिरनपुर में हुई हिंसा की CBI जांच की मांग की थी. पिछले दिनों हुई साय कैबिनेट बैठक में सीबीआई जांच का निर्णय लिया गया था. बीते दिनों ही छत्तीसगढ़ सरकार की सहमति के आधार पर भारत सरकार ने CBI जांच की अधिसूचना जारी की थी. CBI ने मामले में FIR दर्ज कर 12 लोगों को आरोपी बनाया है. स्थानीय स्तर पर पहले ही मामला दर्ज किया जा चुका है.अब पूरे मामले को CBI ने टेकओवर कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें