छत्तीसगढ़ में मौसम फिर ले रहा करवट, राजधानी समेत कई इलाकों मे... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में मौसम फिर ले रहा करवट, राजधानी समेत कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत अन्य जिलों में मौसम एक बार फिर से करवट लेगा। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों बादल छाए हुए हैं। बीते दिनों भी प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश हुई थी। अचानक बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से लोगों को फिर भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। सुबह से बादल छाए होने के कारण आज फिर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी तूफ़ान के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं अगर बारिश होती है तो तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

 


मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव , भाटापारा-बलौदाबाजार, मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा, दंतेवाड़ा, सूरजपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही समेत अन्य कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। बता दें कि, प्रदेश की जनता इस समय गर्मी का प्रकोप झेल रही है। ऐसे में अगर बारिश होती है तो लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं बारिश होने के कारण तापमान में भी गिरावट आ सकती है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें