महादेव बैटिंग एप्प मामले में अभिनेता छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार...... - CG Sandesh

महादेव बैटिंग एप्प मामले में अभिनेता छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार...

रायपुर /मुंबई। महादेव बेटिंग एप केस मामले में इस वक्त की बड़ी कार्रवाई मुंबई पुलिस ने की है। महादेव बेटिंग ऐप केस में मुंबई पुलिस ने एक्टर साहिल खान को गिरफ्तार किया है। एक्टर को छत्तीसगढ़ में हिरासत में ले लिया गया है, जहां से उन्हें मुंबई ले जाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक खान द लायन बुक ऐप नाम के एक सट्टेबाजी ऐप से जुड़े हुए थे, जो महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का भी हिस्सा है। मामले में पहले मुंबई पुलिस एसआईटी ने उनसे पूछताछ की थी। एक्टर ने जमानत के लिये कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन उनकी जमानत याचिका खारिज हो गई थी। वह लोटस बुक 24/7 नामक एक सट्टेबाजी ऐप वेबसाइट में भागीदार है, जो महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का हिस्सा है।

एक्टर पर लायन बुक ऐप को प्रमोट और उनके इवेंट्स अटेंड करने का आरोप लगा है। लायन बुक को प्रमोट करने के बाद उन्होंने बतौर पार्टनर लोटस बुक 24/7 ऐप लॉन्च किया। साहिल ऐप को बढ़ावा देने के लिए अपने रौब का इस्तेमाल करते थे। वो सिलेब्रिटीज को बुलाते थे और ग्रांड पार्टियों का आयोजन करते थे फिलहाल मामले की जांच जारी है. जल्द ही पुलिस केस कई और बड़े पहलुओं को सामने ला सकती है।

कौन हैं साहिल खान?

एक्टर अकसर ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक्टर साहिल खान अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने Excuse Me और स्टाइल जैसी फिल्मों में काम किया है। हालांकि, साहिल फिल्मों में कुछ कमाल नहीं कर सके। इसके बाद उनकी फिटनेस जर्नी शुरू हुई और वो फिटनेस इंफ्लुएंसर बन गए. साहिल Divine Nutrition नाम की एक कंपनी चलाते हैं, जो कि फिटनेस सप्लिमेंट्स बेचती है। इस साल फरवरी में उन्होंने अपनी दूसरी शादी के बारे में खुलासा किया था। एक्टर ने बताया कि उन्होंने रूस में सगाई के बाद उन्होंने Milena से शादी कर ली है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें