बेमेतरा में लोगों से भरा पिकअप ट्रक से टकराया, 8 की मौत 23 घ... - CG Sandesh

बेमेतरा में लोगों से भरा पिकअप ट्रक से टकराया, 8 की मौत 23 घायल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इसमें तीन बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 23 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा बेमेतरा थाना इलाके के कठिया गांव में पेट्रोल पंप के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार लोगों से भरी पिकअप वाहन ने सड़क के किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। आशंका है कि मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

 


बताया जा रहा है कि यह सभी किसी कार्यक्रम में शामिल होने गांव तिरैया गए थे और वहां से अपने गांव पर्थरा वापस आ रहे थे। इसी दौरान गांव कठिया पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। कलेक्टर और एसपी के साथ एसडीएम भी घटनास्थल पर पहुंचे और अस्पताल में घायलों का हाल भी जाना।

मृतकों की पहचान भूरी निषाद (50), नीरा साहू (55), गीता साहू (60), अगनिया साहू (60), खुशबू साहू (39), मधु साहू (5), रिकेश निषाद (6) और ट्विंकल निषाद (6) के रूप में हुई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें