नहीं थम रही मणिपुर हिंसा : स्वयंसेवकों के बीच हुई गोलीबारी म... - CG Sandesh

नहीं थम रही मणिपुर हिंसा : स्वयंसेवकों के बीच हुई गोलीबारी में एक की मौत

इंफाल : मणिपुर में जातीय हिंसा से प्रभावित इंफाल पश्चिम जिले में दो समुदायों के ग्रामीण स्वयंसेवकों के बीच में रविवार को गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए. इस बारे में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब कांगपोकपी जिले में पड़ोसी पर्वतीय क्षेत्र से कई हथियारबंद लोगों ने इंफाल घाटी की परिधि में कौत्रुक गांव पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी.

उन्होंने बताया कि कुछ गोलियों की वजह से ग्रामीणों के मकानों की दीवारें को नुकसान पहुंचने की खबर हैं. वहीं महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को नजदीकी सुरक्षित इलाकों में ले जाया जाया गया. अधिकारी के मुताबिक गांव पर स्थानीय रूप से निर्मित मोर्टार के गोले ‘पम्पी’ भी दागे गए, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई.

 


पुलिस अधिकारी के मुताबिक कौत्रुक के ग्रामीण स्वयंसेवकों ने भी गोलीबारी की. स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए इलाके में सुरक्षाकर्मियों को भेजा गया है. अंतिम रिपोर्ट मिलने तक दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी की जा रही थी.

बता दें कि मणिपुर में पिछले साल तीन मई को शुरू हुई जातीय हिंसा के बाद से कौत्रुक गांव में दो संघर्षरत समुदायों के ग्रामीण स्वयंसेवकों के बीच गोलीबारी किए जाने का समाचार आता रहा है. इसे सबसे संवदेनशील स्थानों में से एक के रूप में चिह्नित किया गया है. इंफाल घाटी में रहने वाले मेइती और पड़ोसी पर्वतीय क्षेत्र में रहने वाले कुकी के बीच पिछले साल तीन मई से जातीय हिंसा में 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग बेघर हो चुके है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें