सुकमा में जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़,एक नक्सली ढेर, गोली... - CG Sandesh

सुकमा में जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़,एक नक्सली ढेर, गोलीबारी अब भी जारी

सुकमा। जिले के सलातोंग इलाके में डीआरजी जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़ चल रही है। इस दौरान दोनों ओर से लगातार गोलीबारी जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डीआरजी के जवान सर्चिंग पर निकले थे। मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों को गोली लगने की खबर है।


 एक नक्सली का शव मिलने की खबर भी है। लगातार अब भी इलाके में जवान मौजूद हैं। नक्सलियों की ओर से भी गोलीबारी जारी है। नक्सलियों की गोलीबारी का डीआरजी के जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें