Lok Sabha Election 2024 : Birbhum से BJP उम्मीदवार Debasish ... - CG Sandesh

Lok Sabha Election 2024 : Birbhum से BJP उम्मीदवार Debasish Dhar ने नामांकन रद्द, खटखटाया SC का दरवाजा…

पश्चिम बंगाल की बीरभूम सीट पर सियासी पारा गरम नजर आ रहा है. बीजेपी ने यहां से पूर्व आईपीएस अधिकारी देबाशीष धर को अपना प्रत्याशी बनाया था. हालांकि, ‘नो ड्यूज सर्टिफिकेट’ पेश करने में फेल होने पर देबाशीष का नामांकन रद्द कर दिया गया था. इसके बाद पूर्व आईपीएस अधिकारी ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा है कि वह इस मामले को देखेंगे.


बता दें कि बीजेपी ने यहां से पूर्व आईपीएस अधिकारी देबाशीष धर को अपना प्रत्याशी बनाया है। वरिष्ठ अधिवक्ता ने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र बीरभूम के लिए बीजेपी उम्मीदवार देबाशीष धर द्वारा दायर याचिका का उल्लेख किया।

देबाशीष का नामांकन जांच दौर के दौरान रद्द कर दिया गया है। याचिका में कहा गया कि आज बीरभूम सीट से नामांकन की आखिरी तारीख है। चीफ जस्टिस ने इस पर कहा कि हम इस मामले को देखेंगे।

देबाशीष धर ने पिछले महीने आईपीएस पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद उनकी बीजेपी के रास्ते राजनीति में एंट्री हुई थी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें