Big Breaking : कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन लिया वापस, बीजे... - CG Sandesh

Big Breaking : कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन लिया वापस, बीजेपी कैंडिडेट के सामने छोड़ा मैदान, BJP में होंगे शामिल!

इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इंदौर लोकसभा सीट (Indore Lok Sabha Seat) से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम (Akshay Kanti Bam) ने अपना नामांकन फॉर्म वापस ले लिया है। अक्षय बम विधायक रमेश मेंदोला के साथ फॉर्म वापस लेने आए थे।

इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने नाम वापसी के आखिरी दिन अपना नाम वापस ले लिया है। जिसके बाद कांग्रेस के सामने संकट खड़ा हो गया है। दरअसल, इंदौर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का गृहनगर है। ऐसे में कांग्रेस के लिए यहां एक बड़ा झटका है।


 

पीसीसी चीफ के गृहनगर से कांग्रेस मुक्त- बीजेपी
बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का गृह नगर इंदौर कांग्रेस मुक्त, कांग्रेस मैदान से गायब, कांग्रेस उम्मीदवार वापस, देश और प्रदेश को लेकर बड़े-बड़े दावे करने वाले जीतू पटवारी इंदौर में कांग्रेस की स्थिति देख लें। इसके बाद अब जीतू पटवारी को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें