रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पिकअप से बरामद किए 50 लाख कै... - CG Sandesh

रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पिकअप से बरामद किए 50 लाख कैश

रायपुर। चेकिंग अभियान के दौरान रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने एक पिकअप से 50 लाख कैश बरामद किया है. इतनी बड़ी रकम ओडिशा के वाहन में छिपकर लाया जा रहा था. यह मामला आरंग थाना क्षेत्र का है. मामले में पुलिस आगे की जांच कार्रवाई कर रही है.


जानकारी के अनुसार, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आरंग पुलिस रात में महासमुंद तिराहे के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इस दौरान आलू से भरे पिकअप OD 02 CF 5591 के अंदर कार्टून में छिपा कर रखे लगभग 50 लाख रुपये मिले. मामले में वाहन के ड्राइवर प्रताप प्रधान ढेंकानाल (ओडिशा) निवासी ने पैसे संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं किया. जिसके बाद 102 सीआरपीसी के तहत पैसे जब्त कर इनकम टैक्स विभाग को इसकी सूचना दी गई.

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर संतोष सिंह ने थाना क्षेत्र में चेक पोस्ट और एसएसटी, फ्लाइंग स्क्वाड के माध्यम से राज्य और जिले से बाहर आने जाने वाली वाहनों पर सतत निगरानी रखने चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की तलाशी करने निर्देशित दिए हैं.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें