कस्टम मिलिंग घोटाला : खाद्य विभाग के पूर्व विशेष सचिव मनोज सोनी को ED ने 4 मई तक रिमांड में भेजा
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कस्टम मिलिंग घोटाला मामले में ईडी ने खाद्य विभाग के पूर्व विशेष सचिव और मार्कफेड के एमडी मनोज सोनी को गिरफ्तार कर PMLA की स्पेशल कोर्ट में पेश किया. इस दौरान ईडी ने 14 दिनों की रिमांड मांगी पर कोर्ट ने मनोज सोनी को 4 मई तक ईडी की रिमांड पर भेजा. उसे 4 मई को ईडी फिर कोर्ट में पेश करेगी.
बता दें कि कस्टम मिलिंग घोटाले को लेकर दर्ज FIR में आरोपियों की सूची में मनोज सोनी का भी नाम है. करोड़ों रुपये के घोटाले के कथित मास्टर माइंड रोशन चंद्राकर से EOW की टीम ने सोमवार को अपने दफ्तर में पूछताछ की. उसके बाद आज खाद्य विभाग के पूर्व विशेष सचिव और मार्कफेड के एमडी मनोज सोनी को पूछताछ के लिए तलब किया, जहां ईओडब्ल्यू के दफ्तर में कड़ी पूछताछ के बाद ईडी ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें