भीषण सड़क हादसा : सड़क किनारे खड़े लोगों को ट्रक ने कुचला, 4 लो... - CG Sandesh

भीषण सड़क हादसा : सड़क किनारे खड़े लोगों को ट्रक ने कुचला, 4 लोगों की मौत

राजनांदगांव । चिखली थाना क्षेत्र में स​ड़क हादसा हो गया. यहां तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से 4 लोगों की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार चिखली थाना क्षेत्र के तिलई गांव के पास ट्रक ने लोगों को ठोकर मार दी. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई.

बताया जा रहा है की सड़क किनारे लोग बस का इतंजार कर रहे थे. वहां अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. ट्रक ने एक मवेशी को भी ठोका. उसकी भी मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलने के बाद चिखली पुलिस घटनास्थल पहुंची है.

 


मिली जानकारी के अनुसार हादसे में 3 महिला और 1 पुरुष की मौत हो गई. चारों एक ही परिवार के थे और तिलई गांव के ही रहने वाले थे. चारों बस का इंतजार कर रहे थे. इस दौरान खैरागढ़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें ठोकर मार दी. हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर फरार है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें