परिजनों का हंगामा : शादी में ड्राइ आइस खाने से 3 साल के बच्... - CG Sandesh

परिजनों का हंगामा : शादी में ड्राइ आइस खाने से 3 साल के बच्चे की मौत

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के चमारराय टोला गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक 3 साल के बच्चे की ड्राई आइस खा लेने से मौत हो गई है। इस हादसे के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया है। घटना की सूचना मिलने पर लालबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पहले हंगामे को शांत कराया और फिर अपनी जांच शुरू की।

 


जानकारी के मुताबिक, राजनांदगांव जिले के ग्राम चमरराय टोला में एक शादी समारोह था, इसमें गांव का एक बच्चा अपनी मां के साथ पहुंचा हुआ था। खेल-खेल में उसकी नजर ड्राई आइस पर पड़ी और जिसे उसने खा लिया। बताया जा रहा है कि शादी समारोह से घर पहुंचने के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। जब बच्चे की तबियत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे। जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद बच्चे के परिजन गुस्से में हंगाम करना शुरू करते हुए इस मामले में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं इस मामले को लेकर डोंगरगांव एसडीओपी दिलीप सिसोदिया ने कहा कि इस पूरे मामले में जांच की जा रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें