आंधी-तूफ़ान के साथ होगी भारी बारिश...प्रदेश के इन जिलों में क... - CG Sandesh

आंधी-तूफ़ान के साथ होगी भारी बारिश...प्रदेश के इन जिलों में करवट लेगा मौसम

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में अप्रैल के पूरे महीने मौसम में उतार चढ़ाव देखा गया। कभी बारिश तो कभी तेज धूप ने लोगों को काफी ज्यादा परेशान किया है। प्रदेश के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बस्तर और दुर्ग संभाग के जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अलर्ट के अनुसार बालोद, कबीरधाम, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, दंतेवाड़ा, सुकमा और नारायणपुर जिले में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी और अंधड़ चलने की संभावना है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिर सकती है।


तापमान में होगा बदलाव

 मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस और बारिश का सिस्टम बनने के कारण ऐसा बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी-तूफ़ान के साथ भारी बारिश हो सकती है। अगर प्रदेश में बारिश होती है तो लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी और साथ ही तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें