छत्तीसगढ़ : 10वीं-12वीं बोर्ड के नतीजे जल्द होंगे जारी - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : 10वीं-12वीं बोर्ड के नतीजे जल्द होंगे जारी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने स्टूडेंट्स की समस्याएं सुनने के लिए हेल्पलाइन नंबर 18002334363 जारी किया है। इस हेल्पलाइन नंबर पर आज (1 मई) से 15 मई तक स्टूडेंट और परिजन दोनों बोर्ड परीक्षा और उससे जुड़ी समस्याओं के बारे में बात कर सकेंगे। दरअसल, माशिमं हर साल परीक्षा शुरू होने से पहले और रिजल्ट से पहले इसी तरह हेल्पलाइन नंबर जारी करता है।

जिसमें विषय विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक और दूसरे अधिकारी छात्रों की समस्या सुनते हैं और उन्हें मार्गदर्शन देते हैं। 10वीं और 12वीं की परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। रिजल्ट 10 मई तक जारी हो सकते हैं। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के टोल फ्री नंबर- 18002334363 पर 1 मई से 15 मई तक सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक स्टूडेंट कॉल कर सकते हैं। वहीं, मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन टेलिमानस टोल फ्री नंबर-14416 पर 24 घंटे, सातों दिन मुफ्त परामर्श लिया जा सकता है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें