तीसरे चरण के मतदान को लेकर राजधानी में बढ़ाई गई सुरक्षा, 2 हज... - CG Sandesh

तीसरे चरण के मतदान को लेकर राजधानी में बढ़ाई गई सुरक्षा, 2 हजार से ज्यादा जवान रहेंगे तैनात

 रायपुर। भारत में लोकसभा चुनाव जारी है, वहीं छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में मतदान होंगे, जिसमे दो चरणों में मतदान संपन्न हो चुके है, वहीं लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के 7 मई को होने वाले चुनाव के मद्देनजर रायपुर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीआरपीएफ की 16 कंपनियां और एसएसबी की 2 कंपनियों के समेत करीब 2 हजार जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे। वहीं मतदान से पहले रायपुर पुलिस ने चुनाव से पहले पुलिस लाइन से शुरू होकर शहर के सभी गली मोहल्लों समेत मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला, एसएसपी रायपुर, अर्धसैनिक बलो के कई अधिकारी समेत बड़ी संख्या में जवान फ्लैग मार्च में शामिल है


कब हैं तीसरे चरण का मतदान ?

छत्तीसगढ़ में तीसरा और अंतिम चरण का मतदान 7 मई को होना है. 7 लोकसभा क्षेत्र में 58 विधानसभा हैं, जिसमें मतदान का समय सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक रहेगा. 7 लोकसभा क्षेत्र सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में होना है. जिसकी तैयारियां निर्वाचन आयोग ने लगभग पूरी कर ली है. इन सातों लोकसभा क्षेत्र में सुरक्षा बल की 202 कंपनियां तैनात की जाएंगी. तीसरे चरण में 7 लोकसभा क्षेत्र में 15701 मतदान केंद्र हैं. जिसमें 114 सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें