मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर… दो दिन बंद रहेगी सभी शराब द... - CG Sandesh

मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर… दो दिन बंद रहेगी सभी शराब दुकानें, आदेश जारी

 कोरिया। देश में इन दिनों चुनावी माहोल देखने को मिल रहा है। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां दो चरणों में मतदान सम्पन्न हो गया है। वहीं तीसरे और अंतिम चरण का मतदान 7 मई को होना है। इसी बीच अब तीसरे चरण के मतदान से पहले मदिरा प्रेमियों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। बता दे कि जिले में लोकसभा चुनाव को निष्पक्षतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से 05 मई से 07 मई मतदान समाप्ति तक जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है।


शुष्क दिवस घोषित

बता दें कि इन दो दिन जिले में लोकसभा चुनाव को निष्पक्षतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से 05 मई से 07 मई मतदान समाप्ति तक जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दौरान जिले की सभी मदिरा दुकानें बंद रखने के आदेश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह ने दिए है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें