प्रियंका गांधी को राधिका खेड़ा के लिए लड़नी चाहिए लड़ाई : मंत्... - CG Sandesh

प्रियंका गांधी को राधिका खेड़ा के लिए लड़नी चाहिए लड़ाई : मंत्री ओपी चौधरी

 रायपुर : प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस की नेशनल मीडिया समन्वयक राधिका खेरा और संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला के बीच विवाद के मामले में बीजेपी ने कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। गुरुवार को प्रियंका गांध कोरबा में जनसभा से पहले मंत्री ओपी चौधरी ने राधिका खेड़ा मामले में प्रियंका गांधी पर निशाना साधा और कहा, “लड़की हूं लड़ सकती हूं” का नारा लगाने वाली प्रियंका गांधी आपका माता कौशल्या के धाम छत्तीसगढ़ में स्वागत है।

आपको यहां सबसे पहले अपनी ही पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता बहन राधिका खेड़ा के लिए लड़ाई लड़नी चाहिए। वो रो-रो कर अपने साथ हुए दुर्व्यवहार की शिकायत कर रहीं हैं, कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आखिर एक बहन की इज्जत से बढ़कर कौन सा मोह आड़े आ रहा है? न्याय और माता-बहनों के सम्मान की जुमलेबाजी यहां नहीं चलेगी, क्योंकि जनता-जनार्दन सब जान चुकी है। अब की बार 400 पार, छत्तीसगढ़ मांगे भाजपा।


बीजेपी में शामिल होने की अटकलें

राधिका खेड़ा वीडियो में यह कहती हुई भी दिख रही हैं कि मैं पार्टी से इस्तीफा दे रही हूं, कांग्रेस पार्टी छोड़ रही हैं। इसके बाद वे रायपुर से दिल्ली लौट गईं। अब चर्चा है कि राधिका कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर सकती हैं। हालांकि इसे लेकर कांग्रेस या राधिका की ओर से कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें