जनता भाजपा के साथ खड़ी हैं अपने वोट की चोट से कांग्रेस को जव... - CG Sandesh

जनता भाजपा के साथ खड़ी हैं अपने वोट की चोट से कांग्रेस को जवाब देगी – नितिन नबीन

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कोरबा में आयोजित संवाददाता सम्मलेन को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में आज जो वातावरण है कहीं ना कहीं आज मोदी मय वातावरण दिख रहा है आज पूरे वातावरण में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के काम और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी लोगों की जुबान पर हैं। पहली बार छत्तीसगढ़ पूरी तरह से कीर्तिमान रचेगा और छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें कमल के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में जाएगी। आज छत्तीसगढ़ के सभी लोकसभा क्षेत्र में हमने भ्रमण किया है और सभी जगहों में हम मजबूत हैं और जिस प्रकार से माहौल है उसे देखकर लग रहा है कि जिस तरह से हमें 2023 के विधानसभा चुनाव में जो समर्थन मिला उससे और अधिक इस बार भी भारतीय जनता पार्टी को समर्थन मिल रहा है।

भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि जिस प्रकार से यहां भ्रष्टाचार हुए हैं यहां के लोगों के जहन में अभी भी है। जिस प्रकार से कांग्रेस और चरण दास महंत और उनके जो समर्थक है वह भी कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार में संयुक्त पाए गए हैं। वे सब करप्शन में भूपेश बघेल के शागिर्द बने रहे चाहे शिव डहरिया हो या फिर चरणदास महंत हो। इन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग एवं अभद्र टिप्पणियां की है। आज जनता उनको जवाब देने के लिए खड़ी है चाहे जांजगीर लोकसभा क्षेत्र हो या फिर कोरबा जनता उन्हें जवाब देने के लिए तैयार है।


भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने सवाल करते हुए कहा कि यह कांग्रेसी नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्यों लाठी मारना चाहते हैं? क्यों उनके लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हैं? क्योंकि कांग्रेस को डर है कि मोदी ने जो जनता की सेवा की है और कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर चोट किया है इसलिए कांग्रेस को डर है। मोदी ने महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ दिया है इसलिए कांग्रेस को डर है। मोदी ने किसानों को दो वर्षों का बकाया बोनस दिया है । मोदी ने छत्तीसगढ़ राज्य को ट्राइबल मुख्यमंत्री दिया है । मोदी जी को लाठी मारने का जो सपना है उसका जवाब जनता अपने वोट की चोट से आपको देगी। कांग्रेस के लोग कहीं न कहीं अनर्गल बयानबाज़ी कर रहे है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को चुनौती देते हुए कहा कि हमारे भाजपा कार्यकर्ता खड़े हैं आप लाठी चलाकर तो देखो जनता हमारे साथ खड़ी हैं अपने वोट की चोट से आपको जवाब देगी। कहीं ऐसा न हो आप जमानत जब्त होने की स्थिति में न आ जाए।

भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि भूपेश बघेल की सीट बच रही हैं क्या? दावा कर सकते हैं।‌ महंत जी की लाठी ने डबल प्रहार किया है जो खेल खेला है जनता तो उसका जवाब दे रही है और महंत ने भूपेश बघेल से अपनी पुरानी दुश्मनी का हिसाब कर लिया है। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जिसने सनातन परंपराओं पर चोट पहुंचाई सनातन धर्म का अपमान किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पुत्र के विरोध में कांग्रेसियों ने कुछ नहीं बोला। आज उनको शिव का अवतार बनने की इच्छा हो रही हैं उस समय टोपी पहनने बेताब थे। कांग्रेसी नेता राम को हराएंगे बोलते हैं भगवान श्री राम एक परंपरा है भारत की संस्कृति है भारत का संस्कार है। त्रेता में भगवान राम ने रावण को हराया था और इस समय कलयुगी रावणों की हार होगी।

 



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें