बीजापुर में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को पुलिस मुखबिरी के शक... - CG Sandesh

बीजापुर में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को पुलिस मुखबिरी के शक में उतारा मौत के घाट

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है. पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को मौत के घाट उतारा है. यह मामला तर्रेम थाना क्षेत्र के ग्राम छूटवाही का है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है.

 


मृतक ग्रामीणों में एक का नाम जोगा मांडवी और दूसरा का नाम हूंगा मांडवी है. दोनों छूटवाही के ही रहने वाले हैं. इस मामले में बीजापुर एसपी डॉ.जितेंद्र यादव ने कहा, हमको भी इसकी जानकारी मिली है. कंफर्मेशन के बाद पूरी जानकारी दी जाएगी.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें