शराब घोटाले के तीनों आरोपियों की रिमांड 14 दिन के लिए बढ़ाई गई,पप्पू ढिल्लन 6 दिन के लिए रिमांड पर भेजे गए
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू ने जेल में बंद आरोपी अनवर ढेबर, अरविंद सिंह और अरुण पति त्रिपाठी को विशेष कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने न्यायिक रिमांड बढ़ाते हुए दोबारा तीनों को 14 दिन के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा. त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू ढिल्लन को भी 6 दिन के लिए रिमांड पर भेजा गया.
वहीं अनवर ढेबर ने कोर्ट में जमानत याचिका लगाई है. इस पर कोर्ट ने 4 मई को सुनवाई की तारीख तय की है. आबकारी घोटाला मामले में गिरफ्तार त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू ढिल्लन को भी कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने 6 दिन यानी 8 मई तक ढिल्लन की रिमांड बढ़ाते हुए ईओडब्ल्यू को सौंपा.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें